फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Do not post controversial posts on social media, otherwise action will be taken: DM

सोशल मीडिया पर न करें विवादित पोस्ट, वरना होगी कार्रवाई: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Do not post controversial posts on social media, otherwise action will be taken: DM
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट न करें। किसी माध्यम से गलत अफवाह फैलाने व माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को पुलिस सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने शासन की ओर से जारी ध्वनि प्रदूषण को लेकर जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि किसी भी धार्मिक स्थान पर निर्धारित मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजाया जाएगा। इसकी आवाज धार्मिक स्थल से बाहर नहीं आनी चाहिए। कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ और उत्तेजना फैलाने वाली पोस्ट न करें। लोगों के बीच प्यार, सद्भाव फैलाने वाली ही पोस्ट करें। गलत अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि आसपास जो लोग शराब पीकर अराजकता फैलाने की कोशिश करें, ऐसे लोगों पर नजर रखें और पुलिस को तत्काल सूचना दें। किसी भी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाए। किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट डालें वो मर्यादित हो। आपसी सौहार्द को बढ़ाने वाले, प्रदेश और राष्ट्र एवं मानवता के हित में हो। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विवादित पोस्ट कदापि न करें। विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपदेशों, तकरीरों में भी जनपद में लोगों से आपसी भाईचारा बढ़ाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की अपील करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल, क्षेत्राधिकारी सदर विजय कुमार, इंस्पेक्टर एलआईयू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed