फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Do not introduce any new tradition on festivals: DM

त्योहारों पर नहीं डालें कोई नई परंपरा : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Do not introduce any new tradition on festivals: DM
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाए। बकरीद पर सार्वजनिक स्थान और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जानी है। त्योहारों को आपसी प्यार और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बकरीद, श्रावणमास, रक्षाबंधन आदि त्योहारों के शांतिपूर्ण सकुशल संपंन करने के मद्देनजर धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों के साथ में बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बकरीद को सकुशल संपंन कराने के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। कोई भी नई परंपरा न शुरू की जाएं। जो परंपरा चली आ रही है, उसके अनुसार ही बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। जो पशु प्रतिबंधित हैं, उन पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो कार्रवाई होगी। बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरह से मनाया जाए। कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पंचायतों को निर्देश दिए कि बकरीद व अन्य त्योहारों के मद्देनजर लगातार पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था कराने के पुख्ता इंतजाम हों। साफ-सफाई के लिए एडवांस में टीम बना दी जाए। जिससे गंदगी को शीघ्र साफ किया जा सके। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे कहा कि नई परंपरा स्थापित नहीं होनी है। जो पहले से चली आ रही है सभी को उसी परंपरा को अपनाना होगा। पुलिस की सहायता कभी भी ली जा सकती है। पुलिस हर कदम पर जनता के साथ उसकी सुरक्षा के लिए है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ.बृृजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो टोल फ्री नंबर 1533 व उनके मोबाइल नंबर 9450612325 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed