{"_id":"68ab78a729590abe3205b3c8","slug":"do-not-go-to-the-wedding-procession-with-more-than-20-25-people-avoid-celebratory-firing-and-fireworks-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-146302-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारात में 20-25 से अधिक लोग न जाएं, हर्ष फायरिंग व आतिशबाजी से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारात में 20-25 से अधिक लोग न जाएं, हर्ष फायरिंग व आतिशबाजी से बचें
Mon, 25 Aug 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। मिल्लते सैफिया कमेटी की ओर से सामाजिक सुधार के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाजी इस्लामुद्दीन सैफी ने कहा कि बारात में 20-25 से अधिक लोग न जाएं। दहेज का बहिष्कार करें। हर्ष फायरिंग, डीजे व आतिशबाजी से बचने पर जोर दिया। शादी के कार्ड के स्थान पर सोशल मीडिया के माध्यम से दावत दी जाए।
धनौरा मार्ग पर एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के जिलों से भी लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि कमेटी के सदर हाजी इस्लामुद्दीन सैफी ने कहा कि निकाह को आसान बनाया जाए। बेटी को जो दहेज दिया जाता है, उसका प्रदर्शन न हो। लड़के वाले भी वलीमा में अधिक खर्च से बचें। शादी-ब्याह का फिजूलखर्च रोक कर संतान को अच्छी शिक्षा दिलाएं और कारोबार कराएं। सेवानिवृत्त सीओ मोहम्मद अख्तर सैफी ने भी विचार रखे। उमर फारूक सैफी ने बच्चों को उच्च और रोजगार परक शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। इस दौरान साबिर अली सैफी, अनवार सैफी, हाजी लियाकत सैफी, इमरान खान, शौकत अली अमरोहा, वसीम सैफी, साबिर सैफी, हामिद अली सैफी, आरिफ सैफी, मोहसिन फरहान मौजूद रहे।