{"_id":"68bf498ac466d463d60a5ff8","slug":"dm-unhappy-with-the-functioning-of-revenue-and-electricity-department-orders-for-improvement-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-147290-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राजस्व और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर डीएम खफा, सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राजस्व और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर डीएम खफा, सुधार के निर्देश
Tue, 09 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए डीएम ने राजस्व और विद्युत विभाग के अफसरों से नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार करने व शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। यहां कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से तीन का ही समाधान कर दिया गया।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 11, पुलिस की आठ, विद्युत की सात, विकास की चार और चकबंदी विभाग की छह शिकायतें शामिल थीं। इसके अलावा, पूर्ति विभाग और अन्य विभागों से भी शिकायतें आईं। डीएम ने विशेष रूप से उन गांवों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जहां शिकायतें बार-बार आ रही हैं। ऐसे मामलों में अधिकारियों को खुद मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिए। डीएम ने यह भी कहा कि कोई भी विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटे और यदि आवश्यक हो, तो संयुक्त रूप से टीम बनाकर शिकायतों का समाधान करें।यहां सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह, पीडी डीआरडीए अंबरीष कुमार, एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी मौजूद रहे।