फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM gave necessary instructions regarding preparations for PET

Amroha News: पीईटी की तैयारियों के संबंध में डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Tue, 02 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
DM gave necessary instructions regarding preparations for PET
अमरोहा। छह व सात सितंबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तैयारियों के संबंध में डीएम ने कलक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन आयोजित होगी। इसमें किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि परीक्षा के दौरान जिले में अभ्यर्थियों का मूवमेंट अधिक रहेगा। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी समय रहते अपनी योजना बना लें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों समय रहते निरीक्षण जरूर कर लें। इसके साथ ही कि परीक्षा केंद्राें पर सीसीटीवी, बिजली, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की नोडल व एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि 14 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 25344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर पाली में 6336 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक राव गौतम, पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed