फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM gave instructions to improve the poor progress of Jal Jeevan Mission

Amroha News: जल जीवन मिशन की खराब प्रगति पर डीएम ने सुधार के निर्देश दिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to improve the poor progress of Jal Jeevan Mission
अमरोहा। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ने खराब प्रगति और निम्न गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। साथ ही सुधार के निर्देश दिए। कहा, जहां-तहां सड़कों को तोड़ दिया गया, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की गई। जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि परियोजना को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है। कहा, तोड़ी गई सड़कें अगर दुर्घटना का सबब बनीं, तो तत्काल एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने परियोजना की संतोष जनक प्रगति न देखकर डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम और जूनियर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। कहा, गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो रहा है। कहा कि अगर कहीं भी बिना गुणवत्ता सुधारे हैंडओवर किया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। विभागीय अधिकारी गांवों में जाकर मौके का निरीक्षण जरूर करें। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article