फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Divers became angels for the devotees drowning in the Ganges

Amroha News: गंगा में डूबते श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने गोताखोर

Sun, 24 Aug 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Divers became angels for the devotees drowning in the Ganges
गजरौला (अमरोहा)। अमावस्या पर तिगरी गंगा में स्नान करते समय डूबते हुए श्रद्धालुओं को बचाने वाले ओमपाल केवट और उनकी टीम देवदूत बन गई। उन्होंने सुबह से दोपहर तक 14 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया। इनमें एक महिला श्रद्धालु भी थीं।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा उफान पर है। तिगरी में इस कदर बाढ़ है कि स्नान के लिए स्थल नहीं बचा। किनारे पर ही गहरा पानी है। शनिवार को भादप्रद अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। किनारे पर गहराई अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर ओमपाल केवट के नेतृत्व में मिंतर ठाकुर, पंकज कुमार, दीपक, हरिओम आदि साहसी युवक गंगा किनारे मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरी टीम ने एक महिला समेत 14 श्रद्धालु को गंगा में डूबने से बचाया। गोताखोरों ने न सिर्फ नाव दौड़ाई, बल्कि खुद भी पानी में कूद पड़े और श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया। वह गोताखोर व नाविकों की टीम को हाथ जोड़कर धन्यवाद देकर चले गए। तिगरी निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल घासी सिंह, पंडित गंगासरन शर्मा, अमित त्यागी का कहना है कि गोताखोरों की टीम किसी को गंगा में डूबते देख बचाने के लिए जान की बाजी लगा देती है। अब तक हजारों लोगों को डूबने से बचा चुके हैं। इनका कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed