{"_id":"68c87fd4d66a72300f0ffd10","slug":"district-level-science-exhibition-organized-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-147761-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आज
Tue, 16 Sep 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में होगा जिसमें सफल होने पर बच्चों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इसी के साथ ही शिक्षकों की टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन भी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
माध्यमिक स्कूलों में बच्चों में विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी में नवाचार व रचानात्मक प्रयोग और आविष्कारशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए समग्र शिक्षा के तहत विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी के आयोजन के बाद जिला व मंडल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें सफल बच्चे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। प्रदर्शनी में पर्यावरण, जैवविविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना-संचार व गणित और भौतिक विज्ञान से संबंधित विषयों पर अपने मॉडल तैयार कर सकते हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर व सीनियर वर्गों में किया जाएगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से जूनियर व सीनियर वर्ग से कम से कम एक मॉडल का चयन करना अनिवार्य किया गया है। बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में होगा। जिसमें सभी विद्यालयों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।