फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   district judge

अमरोहा के नए जिला जज बने सैयद वाइज मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
district judge
अमरोहा। मेरठ के भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्वास प्राधिकरण पीठासीन अधिकारी सीनियर जज सैयद वाइज मियां को जिला और सत्र न्यायाधीश अमरोहा बनाया गया हैं। अमरोहा में तैनात जिला जज डॉ. अशोक कुमार सिंह चतुर्थ के रिटायर होने पर 32 दिनों से जिला जज का पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को 20 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें मेरठ के भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्वास प्राधिकरण पीठासीन अधिकारी सैयद वाइज मियां को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरोहा बनाया गया हैं। नवनियुक्त जिला जज सैयद वाइज मियां ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई कर वर्ष 1987 से बतौर न्यायिक अधिकारी अपने करियर की शुरुआत मुरादाबाद से की थी। इसके बाद उनका सफर चंदौसी, अलीगढ़, देवबंद, सीतापुर तक रहा। वर्ष 1998 में मुजफ्फरनगर में एसीजेएम/एडिशनल सिविल जज रहे। यहां से कैराना और वर्ष 2001 में आगरा ट्रांसफर हुआ। उन्होंने सीजेएम के तौर पर अपनी सेवाएं दीं और यहां पदोन्नति पाकर अपर जिला जज बने। इसके बाद बतौर अपर जिला जज लखनऊ, बुलंदशहर, गोंडा, इलाहाबाद, शाहजहांपुर अलीगढ़, हमीरपुर और कुशीनगर में सेवाएं दीं। कुशीनगर में वर्ष दिसंबर 2017 में पदोन्नति मिली और जिला जज बने। फिलहाल वह मेरठ के भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्वास प्राधिकरण पीठासीन अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed