{"_id":"62868b602b1fe45f5a32c7ee","slug":"distributed-tablets-teacher-mla-adopted-200-girl-students-jpnagar-news-mbd4286046200","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैबलेट बांटे, शिक्षक विधायक ने 200 छात्राओं को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैबलेट बांटे, शिक्षक विधायक ने 200 छात्राओं को लिया गोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में छात्राओं को टैबलेट वितरण करते हुए कहा कि टैबलेट का प्रयोग अपने शिक्षण कार्य में करें। इससे तकनीकी रूप से छात्राओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कालेज की 200 छात्राओं को गोद लेते हुए उनकी पढ़ाई का जिम्मा उठाने को कहा।
गुरूवार कालेज में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्राओं को टैबलेट वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुत ही मेहनत मांगता है। यही मेहनत सफलता के द्वार खोलती है। उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के छात्राओं की मदद कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान करते कहा कि टैबलेट का सदुपयोग करें। आज के इस डिजिटल युग में छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन मिलने से उनकी तरक्की में प्रगति होगी। उन्होंने आने वाले सत्र में 200 छात्राओं को गोद लेकर उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी ली। कालेज प्रबंधक डॉ सिराज उद्दीन हाशमी एडवोकेट ने कहा कि आज उच्च शिक्षा का दौर है। टेबलेट द्वारा आपको आधुनिक युग से जोड़ने का यह कार्य सराहनीय है। तालीम से ही तरक्की संभव है। कार्यक्रम में 227 छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ रिजवाना कुलसुम, डॉ संत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।