फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   disruption of farmers at adampur electric station

आदमपुर बिजलीघर पर किसानों का हंगामा

Sun, 13 May 2018 01:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा (ढबारसी)। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा (ढबारसी)।  Updated Sun, 13 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
disruption of farmers at adampur electric station
बिजली घर पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
आदमपुर में नवनिर्मित बिजली घर शहबाजपुर ढोला वाली लाइन पर खंभे और तार न खिंचने से नाराज लोगों ने किया हंगामा। विधायक के 24 घंटे के भीतर लाइन चालू करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन

आदमपुर बिजली घर से खड़गरानी, शहबाजपुर ढोला, आदमपुर कस्बे, हयातपुर, बहादुरपुर मिश्र, शेरगढ, मकरंदपुर गांव को विद्युत आपूर्ति की जानी है। लेकिन अभी तक इस लाइन पर कोई काम नहीं हुआ है। अभी तक इन गांवों को ढबारसी बिजजली घर से आपूर्ति की जाती है। किसानों का कहना है कि पिछले 15 दिन से आपूर्ति नहीं हुई है। इसके कारण फसलें सूख रही हैं। किसानों को जब यह भनक लगी कि आदमपुर बिजलीघर पर विद्युत अधिकारी मौजूद हैं तो इन गांवों के किसान आदमपुर बिजली घर पहुंच गए। जहां विद्युत विभाग और ढबारसी बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने किसानों के सामने ही विद्युत आपूर्ति 24 घंटे में शुरू कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान गोपी सिंह, महावीर सिंह, राजवीर सिंह, पूरन सिंह, सोमपाल, देवेंद्र कुमार, दर्शन सिंह, तुलख्राराम, प्रीतम सिंह, सतीश गिरि, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed