फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute with hotel onwer

जिपं सदस्य पति ने साथियों संग मिल की होटल मालिक-कर्मचारी से की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
dispute with hotel onwer
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पति पर साथियों संग मिलकर हाईवे किनारे होटल में होटल स्वामी व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व तोड़फोड़ का भी आरोप है। पुलिस ने होटल स्वामी व कर्मचारी का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य सहित चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे हाईवे रिसोर्ट होटल स्वामी देवेंद्र कुमार सिंह शनिवार की शाम होटल में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी अपने साथियों संग होटल में आए। रिसेप्शन पर मिले होटल स्वामी से अंदर होटल में ठहरे शख्स से मिलने की बात कही, लेकिन देवेंद्र कुमार सिंह ने यह कहकर जाने से रोक दिया कि वह पहले होटल में ठहरे शख्स से बात कर मिलने देंगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर जिला पंचायत सदस्य पति व उनके साथियों ने होटल स्वामी देवेंद्र कुमार सिंह के साथ मारपीट की। बचाने आए होटल के माली नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के लकड़हैट निवासी अमित कुमार के साथ भी मारपीट की। इस दौरान तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने होटल स्वामी देवेंद्र कुमार सिंह व माली अमित कुमार को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी सहित चार नामजद और अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed