{"_id":"60fc66dc8ebc3edd39317f3e","slug":"dispute-with-hotel-onwer-jpnagar-news-mbd3968815200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य पति ने साथियों संग मिल की होटल मालिक-कर्मचारी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य पति ने साथियों संग मिल की होटल मालिक-कर्मचारी से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पति पर साथियों संग मिलकर हाईवे किनारे होटल में होटल स्वामी व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व तोड़फोड़ का भी आरोप है। पुलिस ने होटल स्वामी व कर्मचारी का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य सहित चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे हाईवे रिसोर्ट होटल स्वामी देवेंद्र कुमार सिंह शनिवार की शाम होटल में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी अपने साथियों संग होटल में आए। रिसेप्शन पर मिले होटल स्वामी से अंदर होटल में ठहरे शख्स से मिलने की बात कही, लेकिन देवेंद्र कुमार सिंह ने यह कहकर जाने से रोक दिया कि वह पहले होटल में ठहरे शख्स से बात कर मिलने देंगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर जिला पंचायत सदस्य पति व उनके साथियों ने होटल स्वामी देवेंद्र कुमार सिंह के साथ मारपीट की। बचाने आए होटल के माली नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के लकड़हैट निवासी अमित कुमार के साथ भी मारपीट की। इस दौरान तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।
सूचना पाकर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने होटल स्वामी देवेंद्र कुमार सिंह व माली अमित कुमार को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी सहित चार नामजद और अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।