फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   disable camp

आधार कार्ड लेकर आएं, कृत्रिम हाथ और पैर लगवाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
disable camp
अमरोहा। दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगता का प्रमाणपत्र नहीं है तो घबराए नहीं। विकास भवन में आधार कार्ड लेकर आएं। यहां पर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनेगा। इसके अलावा कृत्रिम हाथ और पैर लगेगा। सोमवार को पहले दिन सात दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ और पैर लगाए गए। इसके बाद यह लोग खुद अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए विशेष अवसर है। ऐसे लोग विकास भवन में आए। इन लोगों के लिए कृत्रिम सहायक उपकरण दिए जाएंगे। प्रमाणपत्र नहीं है तो घबराए नहीं। दिव्यांगजनों को आधार कार्ड से प्रमाणपत्र जारी करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह शिविर रोजाना 10 से शाम चार बजे तक चलेगा। जिले के दिव्यांगजन छह फरवरी तक आ सकते हैं। कृत्रिम सहायक उपकरण के लिए सोमवार से दिव्यांगजनों के चिह्नांकन के लिए शिविर शुरूहो गया है विकास भवन परिसर में मेडिकल टीम ने दिव्यांगजनों का चिह्नांकन किया। इसमें कई तरह के दिव्यांग आए थे। अब छह फरवरी तक चिह्नांकन होगा। इसके बाद इन लोगों को कृत्रिम सहायक उपकरण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को वीरचंद्र, हरकिशन, रिफाकत, मोहम्मद रफी, वृद्धा सिंह, असलम, कादर अहमद को कृत्रिम सहायक उपकरण लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed