फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Didoli and Kankather model gram panchayats are being made

डिडौली और कांकाठेर बनाई जा रहीं मॉडल ग्राम पंचायतें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Didoli and Kankather model gram panchayats are being made
अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा है कि अमरोहा जिले की दो ग्राम पंचायतें मॉडल ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित की जाएंगी। चयनित ग्राम पंचायतें कांकाठेर और डिडौली में सभी को पर्याप्त पेयजल, सड़क और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं, बाल श्रम, बाल विवाह को रोकने, सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने जैसे 29 विषयों से जुड़े कार्यों के नियोजन पर कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से गजरौला ब्लाक के कांकाठेर और जोया ब्लाक के डिडौली गांव को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए शामिल किया गया है। मॉडल ग्राम पंचायतों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए कृषि, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पशुधन और डेयरी, महिला एवं बाल कल्याण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता, पेयजल एवं स्वच्छता, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी रहेगी। व्यक्तिगत व सामूहिक उद्यमों के जरिए आर्थिक विकास के लिए रोजगार सृजित किए जाएंगे। गरीब और कमजोर परिवारों को रियायती मूल्य पर पूरे वर्ष भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वस्थ गांव के तहत कम लागत पर अत्यधिक पौष्टिक और स्थानीय रूप से प्राप्त अनाज, सब्जियां, फल आदि के सेवन को बढ़ावा देने, संचारी रोग की रोकथाम और उसके उपचार के उपाय, मातृ मृत्यु और बाल मृत्यु दर में कमी लाने के साथ ही चिकित्सा देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रावधान किया जाएगा। बाल मैत्री थीम के तहत बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा। दोनों ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, कृषि, आजीविका, राजस्व, खाद्य व रसद एवं मनरेगा आदि के ग्राम स्तरीय कर्मी ग्राम सभा में उपस्थित रहकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। छह माह में समस्त मानकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायती राज अनुभाग-3 के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने समस्त मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि 12 जिलों की 67 ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित करने के लिए शामिल किया गया है। इसके लिए वित्त आयोग ने 625 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में सतत विकास के लक्ष्य को स्थायित्व रखते हुए नौ थीम में कार्य किया जाएगा। प्रत्येक थीम में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। पंचायत पदाधिकारियों से संबंधित अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। शासन से धनराशि मिल गई है। कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमल कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed