{"_id":"62a24e7aca9739311045e3da","slug":"diarrhea-and-fever-patients-increasing-in-scorching-heat-beds-full-jpnagar-news-mbd430923032","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज, बेड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज, बेड फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार के मरीजों से बेड फुल हैं। एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। भीषण गर्मी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर चिकित्सकों हाथ-पैर फूल रहे हैं। बृहस्पतिवार को डायरिया और बुखार के पंद्रह मरीज भर्ती किए गए है। जबकि ओपीडी 15 सौ के पार चल रह है।
दिन में तेज धूप और लू के कारण लोगों की सेहत खराब हो रही है। गर्मी अधिक बढ़ने से लोग बीमार हो रहे है। उमस भरी गर्मी के चलते जिला अस्पताल में उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या तीन गुनी हो गई है। बच्चों का वार्ड पूरी तरह से भर चुका है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर चिकित्सकों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल स्टाफ अलग से वार्ड और बेड तैयार करने में लग गया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के वार्डों में बच्चों के अलावा बड़े भी भर्ती पाए गए। सभी उल्टी व दस्त से पीड़ित हैं।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.चरन सिंह ने बताया कि डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। बुखार और उल्टी व दस्त से पीड़ित प्रतिदिन दौ सौ से अधिक मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। लेकिन उनमें से गंभीर रूप से बीमार पंद्रह मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आम दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या काफी कम होती है। इस समय अस्पताल में 15 बच्चे समेत 80 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसकी प्रमुख वजह ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पानी व ताजा भोजन का सेवन नहीं करना है। लोगों को चाहिए कि सुपाच्य भोजन करें। पानी को उबाल कर ही पीएं। ओआरएस का घोल बनाकर बच्चों को दें। समय रहते नजदीकी अस्पताल के चिकित्सक से संपर्क करें।