फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dhop will open on tuesday

मंगलवार को खुली रहेंगी दुकानें, शासन का आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
dhop will open on tuesday
अमरोहा। उत्तर प्रदेश शासन ने अमरोहा सहित पूरे प्रदेश के व्यापारियों को साप्ताहिक बंदी से छूट देने को कहा है। लिहाजा, अब कार्तिक पूर्णिमा यानि 30 नवंबर तक साप्ताहिक बंदी में भी दुकानें खुलेंगी। अमरोहा में मंगलवार को दुकानें बंद रहती हैं लेकिन, अब 24 नवंबर मंगलवार को खुलेंगी। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा समय पर व्यापारियों को इससे अवगत नहीं कराया गया। इसलिए उनको एक मंगलवार अर्थात 17 नवंबर को दुकानें बंद करके नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को 12 नवंबर को पत्र लिखकर कहा, कोविड-19 के महासंकट के दौरान लॉकडाउन के कारण व्यापारिक एवं आर्थिक मंदी से जूझते हुए प्रदेश के व्यापारियों, दुकानदारों एवं उद्यमियों को त्योहारी सीजन के अवसर पर साप्ताहिक बंदी से छूट प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। लेकिन, यह आदेश व्यापारियों तक जिला प्रशासन द्वारा नहीं पहुंचाया गया। चूंकि, अमरोहा में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के तहत बाजार बंद रहते हैं। इसलिए बीते मंगलवार 17 नवंबर को व्यापारियों को दुकानें बंद करनी पड़ी थी जिसका नुकसान उनको आर्थिक रूप से उठानी पड़ी। लेकिन, अब 24 नवंबर मंगलवार को दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि, व्यापारियों ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन समय से उन्हें अवगत करा देता तो उनको बाजार बंद नहीं करनी पड़ती। वहीं कुछ व्यापारियों ने इसे देर आए, दुरुस्त आए, कहा है। खैर, अब साप्ताहिक बंदी 24 नवंबर को पड़ने वाले मंगलवार को दुकानें खुली रहेंगी। बाकी जिन जिलों में साप्ताहिक बंदी अलग-अलग दिनों में है उसी हिसाब से खुली रहेंगी लेकिन, कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed