फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dholak grabbed Rs 13.80 lakh by luring him to make profits in business and property purchases.

ढोलक कारोबार और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में मुनाफा कमाने का लालच देकर 13.80 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dholak grabbed Rs 13.80 lakh by luring him to make profits in business and property purchases.
ढोलक कारोबार और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर पिता-पुत्र ने सात दोस्तों से 13.80 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में मुनाफा भी नहीं मिला और मूल रकम भी वापस नहीं लौटी। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली से जुड़ा है। यहां पर आहद कुरैशी परिवार रहता है। उनका आरोप है कि मोहल्ला बेगम सराय के रहने वाले साद अंसारी के साथ उनका उठना-बैठना था। इस बीच साध अंसारी ने आहद कुरैशी को अपने पिता महबूब आलम से मिलाया। उसने बताया कि महबूब आलम एक फर्म के मालिक हैं और उनके ढोलक के तीन कारखाने हैं और वह बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। अगर तुम्हें कुछ रुपए महबूब आलम के साथ ढोलक कारोबार और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में लगा देंगे तो तुम्हें मोटा मुनाफा होगा। परिचित होने के चलते आहद कुरैशी ने साद अंसारी पर विश्वास कर लिया और सात लाख रुपये दे दिए। जिसके 20 दिन बाद साद और महबूब आलम ने आहद कुरैशी को 45 हजार रुपये मुनाफा बताते हुए वापस किए। आहद कुरैशी ने मामले की जानकारी अपने दोस्तों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद सुहेल, आरिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद उमर मोहल्ला काजीजादा ऊंचा और यावर हसन मोहल्ला कुरेशी को साद अंसारी और उसके पिता महबूब आलम से मिलवाया। उसके बाद दोनों पिता-पुत्र ने आहद कुरैशी के दोस्तों को चार-पांच फ्लैट दिखाए और अपने कारखाने में भी घुमाया। जिसके बाद उन सभी दोस्तों ने भी पिता-पुत्र के झांसे में आकर 13.80 लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद में आरोपी पिता-पुत्र दे न तो मुनाफे के पैसे दिए और न मूल रकम वापस लौटाई। पीड़ित दोस्तों ने कई बार अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी पिता-पुत्र बहाने बना कर टाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 27 मई कि रात करीब आठ बजे पीड़ित दोस्तों ने आरोपी पिता-पुत्र से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर साद अंसारी और उसके पिता महबूब आलम के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed