फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dhanura bdo issue

बीडीओ के आरोपो की जांच डीडीओ के साथ परियोजना निदेशक करेंगे0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
dhanura bdo issue
अमरोहा। बीडीओ धनौरा के मामले की जांच अब दो सदस्यीय टीम करेगी। अब तक डीडीओ प्रकरण की जांच कर रहे थे, अब डीआरडीए के परियोजना निदेशक भी जांच टीम में शामिल किए गए हैं। सीडीओ ने जांच रिपोर्ट जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं। अफसरों की जांच से स्टाफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि बीडीओ ने ब्लॉक के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीडीओ के पति ने सीडीओ को चिट्ठी भेजकर पत्नी की जान के खतरे का अंदेशा जाहिर कर चुके हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में ब्लॉक के सेक्रेटरी और मनरेगा कार्मिकों ने बीडीओ रागिनी सक्सेना के खिलाफ आरोप लगाए थे। इन लोगों ने सीडीओ से शिकायत की बात कही ,लेकिन सीडीओ के पास कोई शिकायती पत्र नहीं भेजा। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बीडीओ से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डीडीओ प्रदीप यादव को जांच के निर्देश दिए। इस बीच बरेली के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी बीडीओ के पति आरके सक्सेना ने पत्नी की जान के खतरे का अंदेशा जताते हुए सीडीओ को चिट्ठी भेजी थी। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने पूर्व से जारी जांच रिपोर्ट के बारे में डीडीओ से जानकारी ली। उन्होंने जांच पूरी नहीं होने की बात कही। इसके बाद सीडीओ ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित करने का फैसला लेते हुए डीडीओ प्रदीप यादव के साथ डीआरडीए के परियोजना निदेशक मिथिलेश तिवारी को भी शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed