फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees earned virtue by taking bath in Ganga on Makar Sankranti

Amroha News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees earned virtue by taking bath in Ganga on Makar Sankranti
गजरौला। मकर संक्रांति पर दूसरे दिन भी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पतित पावनी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। गंगा में डुबकी लगाने के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

सोमवार को मकर संक्रांति बड़े हर्ष और उल्लास से मनाई गई। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर व ग्रामीण अंचलों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से ही लोगों ने मंदिरों का रुख कर दिया गया। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में स्नान शुरू कर दिया। कड़ाके की सर्दी में भी गंगा तट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। दान दक्षिणा देकर ब्राह्मणों को तृप्त किया। भोर होते ही शुरू हुआ गंगा में स्नान करने का क्रम काफी देर तक चलता रहा।

नगीना के ग्राम बावन सराय में प्रधानमंत्री का होता सीधा प्रसारण।

नगीना के ग्राम बावन सराय में प्रधानमंत्री का होता सीधा प्रसारण।

नगीना के ग्राम बावन सराय में प्रधानमंत्री का होता सीधा प्रसारण।

नगीना के ग्राम बावन सराय में प्रधानमंत्री का होता सीधा प्रसारण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed