फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees earned virtue by taking a dip in the Ganges on Jyeshtha Dussehra

ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees earned virtue by taking a dip in the Ganges on Jyeshtha Dussehra
ज्येष्ठ दशहरा पर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां ब्रजघाट में आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी, वहीं तिगरी में तड़के से स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। स्नान के बाद पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया गया। महिलाओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक ज्येष्ठ दशहरा के दिन पतित गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस कारण ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा में स्नान के बाद दान करने का विशेष महत्व है। जिसका फल कई गुना मिलता है। गंगा में स्नान करने का पुण्य कई गुना और विशेष महत्व होने के कारण बृहस्पतिवार को ब्रजघाट व तिगरी गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां ब्रजघाट में आधी रात के बाद से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

वहीं तिगरी में हर हर गंगे उद्घोष संग तड़के चार बजे से श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। ब्रजघाट में अमरोहा जनपद की तरफ से भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा पुल से नीचे जाकर स्नान किया। उधर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को फिक्रमंद पुलिसकर्मी गोताखोरों के साथ मुस्तैद रहे। बाढ़ कंपनी जवान स्टीमर से गंगा में भ्रमण करते रहे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। महिलाओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed