फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   development not land on earth

करनपुर माफी...धरातल पर विकास उतरना बाकी

Mon, 04 Jun 2018 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Mon, 04 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
development not land on earth
अमरोहा में सांसद के गोद लिए गांव करनपुर में सड़क पर पसरी कीचड़ से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कच्ची सड़क। रास्ते में जलभराव। साफ सफाई का अभाव। पंचायत भवन में बंधे पशु और टूटी दीवार। नालियों की बजबजाती गंदगी। सूखा तालाब। ये हाल है सांसद कंवर सिंह तंवर के गोद लिए गांव करनपुर माफी का। जहां दो साल बाद भी विकास होना बाकी है। गांव में सड़क, जल निकासी, शौचालय निर्माण, साफ सफाई की समस्या आज भी बरकरार है। जबकि केंद्र सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ है।  
विज्ञापन

आदर्श ग्राम योजना के तहत अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर ने जिले के दो गांव चकनवाला मुस्तकम और करनपुर माफी को गोद लिया है। इसका मकसद इन गांवों का विकास कराना है। सरकार की हर योजनाओं को गांव तक पहुंचाना और ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना है। ग्राम पंचायत करनपुर माफी में करनपुरी और कुड़ी विरान दो मजरे हैं। यहां चौहान, झिमर, सैनी, मुस्लिम के अलावा अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। सांसद के गांव गोद लेने पर यहां के लोगों को विकास की उम्मीद जागी। लेकिन विकास की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई। करनपुर माफी सड़क, जल निकासी, साफ सफाई की समस्या बरकरार है। न तो अभी तक गांव की सड़कें पक्की हुई और न ही जल निकासी का प्रबंध किया गया। नालियों का गंदा पानी कच्ची सड़क पर जहां तहां जमा होता है। बरसात में लोगों का घरों निकला मुश्किल हो जाता है। करनपुरी में नालियों में अटी गंदी बीमारियों को दावत देती है। गांव के पंचायत कार्यालय की दीवार टूटी है। यहां जानवर बांधे जाते हैं। हालांकि लोगों को केंद्र सरकार के कार्यकाल के आखिरी साल से विकास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गांव में बनेगी पानी टंकी- पंचायत सचिव सौरभ गुप्ता कहना है कि करनपुर माफी में ओवर हेड टैंक का निर्माण होना है। गांव में सोलर लाइट लगवाई गई है।                 गांव में शौचालय निर्माण कराए जा रहे हैं। गांव को जल्द ओपीडीएफ घोषित कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed