फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dev came first in the 5000-meter race

Amroha News: 5000 मीटर दौड़ में देव अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dev came first in the 5000-meter race
अमरोहा। केपी इंटर कॉलेज शादपुर के खेल मैदान में मंगलवार को संकुल कोठी खिदमतपुर की एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला और चक्का फेंक में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
सीनियर 5000 मीटर दौड़ में देव और 3000 मीटर में प्रिंस कुमार प्रथम रहे। जूनियर 100 मीटर में हर्ष शर्मा और सीनियर 100 मीटर में जतिन यादव ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में जूनियर 100 मीटर और लंबी कूद में तनु ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर 100 मीटर में अक्षिता अव्वल रहीं।
विज्ञापन

गोला और चक्का फेंक में लक्षित तथा ऊंची कूद में ऋषभ प्रथम रहे। प्रतियोगिता में केपी इंटर कॉलेज शादपुर, कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर, एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मुनव्वरपुर, जय शिव कन्या इंटर कॉलेज, कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज जमना खास और एनएस पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुधीर कुमार चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संकुल क्रीड़ा प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सात अक्तूबर से मिनी स्टेडियम अमरोहा में होने वाली तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक की भूमिका ओवैस जहीर, देवेंद्र चौहान, केशव कुमार और सिंकू कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed