फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dev Bhadana won the 200-meter race.

Amroha News: 200 मीटर दौड़ में देव भड़ाना ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dev Bhadana won the 200-meter race.
मंडी धनौरा। ग्लोबल पब्लिक सीनीयर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने गजरौला में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते हुए कई स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किए हैं। विजेताओं को प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रजिया सुलताना ने बताया कि गजरौला में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में उनके स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जूनियर वर्ग की 200 मीटर रेस में देव भड़ाना ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में निखिल सिरोही ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-10 वर्ग में प्रिंस पहले और हरमन ढिल्लो दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-12 वर्ग में इशा ने लंबी कूद में पहला, 100 मीटर दौड़ में जसप्रीत ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में आयुष यादव ने दूसरा, वंश ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में शौर्य ने पहला, अरीब ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की शॉटपुट में दिवेश ने पहला, सार्थक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जतिन ने 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रबंधक सुखवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अमित कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed