फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Department engaged in increasing the capacity of transformer

ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने में जुटा विभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Department engaged in increasing the capacity of transformer
ओवरलोड की समस्या को देखते हुए गर्मी से पूर्व गजरौला विद्युत वितरण खंड में मौजूद 22 उपकेंद्रों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की कवायद में विभाग जुटा है। इसके लिए विभाग की तरफ से कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की सूची तैयार की जा रही। ताकि गर्मी शुरू होने से पूर्व इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा सके।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड गजरौला के अधीन 22 उपकेंद्र संचालित है, इसमें गजरौला, मंडी धनौरा और बछरायूं नगर, चुचैला कलां, कुमराला, मोहरकापट्टी, सलेमपुर गौसाईं, कांकाठेर, चकनवाला, नौनेर, नगलिया मेव जैसे बड़े गांव भी शामिल हैं। इनमें कई स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड की जद में है, इसके चलते आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, इससे जनता तो परेशान ही रहती है, फाल्ट ठीक करने की समस्या से कर्मचारी जूझते है। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे होने से वो आए दिन ओवरलोड के चलते जल जाते है, इससे विभाग को सीधा नुकसान पहुंचता है। गर्मी के सीजन में ओवरलोड की समस्या कही दर्द न दे और भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर कहीं धोखा न दे जाएं, इसके लिए बिजली विभाग अभी से तैयारियां करना शुरू की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पूर्व कम क्षमता के ट्रांसफार्मर को वहां की डिमांड के अनुसार अपडेट करने की योजना है, ताकि गर्मी में बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए। उन्होंने बताया कि बीते सीजन में ओवर लोडिंग की समस्या के चलते आपूर्ति बाधित होने से कई स्थानों पर बवाल हो चुका है। जनता की समस्या और विभाग के नुकसान को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मरों को अपडेट करने की योजना विभाग की तरफ से बनाई जा रही। इसके लिए बिजली कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed