फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dengue fever

सैदनगली एसओ समेते तीन पुलिसकर्मियों को डेंगू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
dengue fever
सैदनगली। कस्बे में डेंगू के डंक का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। सैदनगली एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ गया है। तीन दिन से तीनों बुखार से पीड़ित थे। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे में डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

सेहत महकमा कस्बे में फैले बुखार और डेंगू को लगातार नकार रहा है। हकीकत में डेंगू के डंक के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। एसओ सैदनगली मोहित चौधरी, दरोगा बाबूराम और कांस्टेबल रूपकिशोर को पिछले तीन चार दिनों से बुखार की शिकायत थी। बताया जाता है कि आशंका होने पर तीनों का ब्लड टेस्ट कराया गया। तीनों की प्लेटलेट्स में काफी कमी पाई गई। डाक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सेहत महकमा बुखार को लेकर गंभीर नहीं है। कस्बे में डेंगू के कई मरीज मिले चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन्हें नकाराने में लगा है। सैदनगली पीएचसी में डाक्टर के नहीं होने से मरीजों को इलाज कराने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत
हसनपुर। गांव रहरा निवासी एक महिला की बुखार से मौत हो गई। महिला को 15 दिन से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक के यहां से महिला को मेरठ रेफर किया गया था, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रहरा निवासी नजर हसन की पचास वर्षीय पत्नी रफीकन को 15 दिनों से बुखार आ रहा था। रहरा और हसनपुर में निजी चिकित्सक के यहां उपचार के बाद रविवार देर शाम को निजी चिकित्सक के यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। बताते हैं कि रफीकन समेत अब तक तहसील क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। डेंगू को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित भरू का कहना है कि सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले बुखार पीड़ितों की जांच के बाद उपचार कराया जा रहा है। डेंगू आशंकित होने पर जिला अस्पताल रेफर किया जाता है, लेकिन निजी अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों का ब्योरा हमें नहीं मिल पाता।
बुखार से दो महिलाओं की मौत
मंडी धनौरा। बुुखार जानलेवा होता जा रहा है। आए दिन बुखार से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को बुखार की वजह से दो महिलाओं की मौत हो गई। लोगों ने पालिका प्रशासन से नालियों में फागिंग और मच्छरमार दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। एक मृतक महिला को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में डेंगू बुखार की पुष्टि की थी।

नगर के मुहल्ला गांधीनगर में रहने वाली सुरभि पत्नी अंकुर उम्र 32 साल को एक हफ्ते पहले बुखार हुआ था। सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीते शुक्रवार को उसे मेरठ से दिल्ली भेज दिया गया। वहां सोमवार की तड़के उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू बुखार की पुष्टि की थी। नगर के मुहल्ला महादेव में एक महिला रेनू रानी उम्र 36 साल की भी बुखार की वजह से मौत हो गई। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। सोमवार की सुबह रेनू की मौत हो गई। नगर व क्षेत्र में बुखार से होने वाली यह छठी मौत है। सैकड़ों रोगियों में बुखार की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग व पालिका प्रशासन पूरे प्रयास नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed