फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to reduce the price of LPG

रसोई गैस के दाम कम करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Demand to reduce the price of LPG
अमरोहा। कृषि कानून के विरोध में भाकियू टिकैट गुट का जोया टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना 37वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ बिजली लो वोल्टेज की समस्या और रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी को कम करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जोया ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान जोया टोल प्लाजा पर डटे रहे। आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा, पिछले सात महीने से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हैं। भाजपा सरकार किसानों को आंदोलन को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। बुधवार को गाजीपुर बॉडर पर अपने समर्थकों से किसानों पर हमला कराया था। सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए गन्ना भुगतान, किसान सम्मान निधि, बिजली समस्याओं को दूर किए जाने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने जोया ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें मुकेश कुमार को महासचिव, राजेंद्र सिंह को सचिव, योगेश कुमार को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, धर्मवीर सिंह को उपाध्यक्ष, सचिन चौधरी को मीडिया प्रभारी, हरपाल सिंह को संगठन मंत्री, मेवाराम को प्रचार मंत्री नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed