फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   demand for road construction

केंद्रीय वित्त आयोग से कराएं सड़क निर्माण, पीडब्ल्यूडी को दें छह करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
demand for road construction
अमरोहा। शहर के टूटी सड़कों के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के मामले में शनिवार को नगर पालिका की अध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त आयोग के छह करोड़ के बजट को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की संस्तुति की जाए। कहा है कि आजाद रोड महत्वपूर्ण मार्ग है। निर्माण कराना जरूरी है।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा शहर की टूटी सड़कों के मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद नगर पालिका की अध्यक्ष शशि जैन शनिवार को डीएम उमेश मिश्र को पत्र भेजा है। मालूम हो कि लोक लेखा समिति के सभापति/विधायक महबूब अली के अलावा एमएलसी परवेज अली के पहल पर पीडब्ल्यूडी ने शहर की सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका से पत्राचार किया था। इस पर नगर पालिका ने सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया था। इसके चलते लगभग 14 महीने से सड़कों के निर्माण लटका पड़ा है। पत्रक में अध्यक्ष शशि जैन ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी को आजाद रोड और नाला निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी भेजा जा चुका है। केंद्रीय वित्त आयोग और विभिन्न मद में लगभग छह करोड़ रुपये बचे हैं। दरअसल केंद्रीय वित्त आयोग के रकम के उपभोग डीएम निर्देशन में होता है। ऐसे में छह करोड़ रुपये को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की संस्तुति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed