{"_id":"60f477848ebc3e79bd02ba6e","slug":"demand-for-old-persion-by-teachers-hasanpur-news-mbd3961932170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने ट्विटर से हेस्टैग कर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने ट्विटर से हेस्टैग कर बुलंद की आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शिक्षकों से संबंधित पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्विटर पर हेस्टैक कर आवाज बुलंद की। जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के अंदर एक ही दिन में करीब 10 लाख ट्वीट का रिकॉर्ड बनाया।
जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद भर के शिक्षकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच साल से किसी भी शिक्षक की पदोन्नति नहीं की गई है। शिक्षकों को मोबाइल अथवा लैपटॉप, इंटरनेट की सुविधा दिए बिना ही ऑनलाइन कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है। यदि शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो प्रदेश/ जनपद कार्य समिति के पदाधिकारी महानिदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।अभियान में गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री प्रदीप भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष गौरव नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष वैभव गुप्ता, संयुक्त मंत्री महताबउद्दीन, अकाउंटेंट अरविंद चौधरी, ऑडिटर विजेंद्र सिंह, मनवीर सिंह यादव, संजय सिंह, प्रमोद कुमार, छत्रपाल सिंह, अनिल कुमार, सुधीर चंद, मनोज कुमार शर्मा, संदीप कुमार, अमित कुमार,योगेश कुमार, मनीष कुमार शामिल रहे।