{"_id":"67900799ce462f8acf026522","slug":"demand-for-arrest-of-the-murderers-of-pradhans-maternal-uncle-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-132918-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रधान के ममेरे ससुर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रधान के ममेरे ससुर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, हंगामा
Wed, 22 Jan 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर/बुरावली (अमरोहा)।
रहरा क्षेत्र के गांव जयतौली में प्रधान के ममेरे ससुर इशरत अली (45) की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने हंगामा किया। सीओ दीप कुमार पंत ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव जयतौली निवासी नौशाद की पत्नी ग्राम प्रधान हैं, जबकि नौशाद के मामा इशरत अली प्रधानी के कामकाज में उनकी सहायता करते थे। वह सपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। सोमवार दोपहर इशरत अली बाइक से पास के गांव मेहरपुर से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास ही कुछ लोगाें ने इशरत अली की बाइक रुकवाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद हमलावर भाग गए थे। परिजन मौके पर पहुंचे तो इशरत अली का शव गन्ने के खेत के किनारे पर पड़ा मिला था।
कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल पर मुआयना किया था। मृतक के भाई राहत अली की तहरीर पर गांव के ही पूर्व प्रधान पति नाजिम, कमर, रहीस उर्फ छोटे, आकिब, नाहिद खां निवासीगण गांव जयतौली व विकार अहमद निवासी गांव शकरगड़ी थाना रहरा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। देर रात शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह परिजन शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ दीप कुमार पंत ने पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।