{"_id":"6a29c5c3a02b61c83809761f","slug":"demand-for-arrest-of-cow-slaughter-accused-demonstration-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-165658-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, प्रदर्शन
Thu, 11 Jun 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने गांव खरसौली मिलक में प्रदर्शन किया। कहा कि गोकशी की घटना को सहन नहीं किया जाएगा।
मंगलवार की सुबह को भदौरा के जंगल में गो मांस लदी कार बरामद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप लगाया कि सैदनगली पुलिस कार्रवाई में अल्पीकरण कर रही है। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष है। प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई। इस प्रकरण में 11 जून को सुबह 11 बजे से एसडीएम हसनपुर को व सीओ हसनपुर के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुनील कुमार सैनी, कृष्ण कुमार शर्मा, चंद्रपाल सैनी, बुद्धप्रकाश, गजेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, परम सिंह, भरतराम, संजय सिंह, जसवीर सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।