फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   delhi riots buses stop

दिल्ली हिंसा से प्राइवेट बसों के पहिये थमे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
delhi riots buses stop
अमरोहा। दिल्ली हिंसा का असर प्राइवेट बसों के संचालन पर पड़ा है। प्राइवेट बसों के पहिये थम गए हैं। अमरोहा से दिल्ली के लिए प्राइवेट बस सेवा दो दिन से बंद है। रोजाना अमरोहा से आठ बसें दिल्ली के लिए जाती थीं। प्राइवेट बस सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। हालात सामान्य होने पर बस सेेवा शुरू हो सकती है। वहीं, रोडवेज बसों का संचालन जारी है।
विज्ञापन

शहर के आजाद रोड, गांधी मूर्ति, शाह विलायत-लकड़ा आदि जगहों से सुबह और दोपहर में दिल्ली की बस रवाना होती हैं। सुबह सात से आठ बजे के बीच सभी बस रवाना होती हैं। इसके अलावा दोपहर तीन से शाम चार बजे के बीच में भी बस चलती हैं। निजी बस की सेवा सीलमपुर, जाफराबाद, तुर्कमान गेट, ओखला, सीमापुरी आदि जगहों पर जाती है। इन बसों से अमरोहा से रोजाना बड़ी संख्या लोग यात्रा करते हैं। अधिकांश बस 10.30 से 11 बजे तक दिल्ली पहुंचा देती हैं। कामकाज निपटाने के बाद उधर से भी बस मिल जाती है। इसके चलते लोग प्राइवेट बस को प्राथमिकता देते हैं। पिछले दो दिनों से प्राइवेट बसों का संचालन नहीं हुआ। इसके चलते कई लोग मायूस हो गए। कुछ लोग दौड़ते भागते रेलवे स्टेशन पहुंचें। उन्होंने टिकट कटाया। इसके बाद ट्रेन में सवार हुए।
विज्ञापन

रोडवेज बसों का संचालन जारी
दिल्ली के लिए रोडवेज की 15 बसें जिला मुख्यालय से रवाना होती हैं लेकिन इनमें केवल एक बस सीधे दिल्ली जाती है वह भी सुबह पांच बजे रवाना होती है, जबकि अन्य बस दूसरे जिलों से होकर गुजरती है। इन बसों का समय भी अलग है। इसमें चार-चार बसें धामपुर और मुरादाबाद, दो-दो पीलीभीत, हल्द्वानी और सोदन से होकर दिल्ली जाती हैं। घुमावदार यात्रा होने से लोग रोडवेज की बसों को वरीयता नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीलमपुर सेवा बंद, ओखला जारी
नौगांवा सादात। यहां से रोजाना सात प्राइवेट बसें दिल्ली जाती हैं। तीन बसें सुबह और चार बसें शाम को जाती है। इसमें सुबह एक बस सीलम और दो बसें ओखला जाती है। वहीं, शाम को दो बसें सीलमपुर और दो ओखला जाती है। दिल्ली हिंसा से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। सीलमपुर बसें नहीं जा रही है। हालांकि ओखला के लिए बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed