फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   delhi riots amroha alert

दिल्ली से अमरोहा पहुंचे लोगों पर पुलिस की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
delhi riots amroha alert
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद प्रदेश सरकार सतर्क हो गई। उच्चधिकारियों को शहरों के दौरे करने के लिए भेजा है। जहां पहले एक बार हिंसा भड़क चुकी है। वहां खास निगरानी रखी जा रही है। जिले के हाल जानने एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र अमरोहा पहुंचे। उन्होंने शहर का भ्रमण किया है। साथ ही अधीनस्थों को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। दिल्ली से अमरोहा पहुंचे लोगों पर पुलिस की नजर है। उन्होंने व्यापारियों ने बात की। कहा कि अफवाह पर ध्यान ने दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण या आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश कतई न करें। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र अमरोहा में आम जनता के बीच शांति की अपील लेकर पहुंचे। उन्होंने एसपी डॉ. विपिन ताडा और अन्य अधीनस्थों की मौजूदगी में पैदल मार्च किया। शहर के सर्राफा बाजार में व्यापारियों को इकट्ठा करके बातचीत की। कहा कि अफवाह पर कतई ध्यान न दें। अराजक तत्वों की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। कहा कि जो लोग बवाल के समय दिल्ली में थे और वह अमरोहा लौटे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर है। पैदल मार्च टीपी नगर चौराहे से शुरू होकर कोट चौराहा, मुख्य बाजार, सराफा बाजार, गुजरी बाजार होता हुआ कोतवाली पहुंचा। यहां भी एडीजी ने गणमान्य लोगों से बात की। इसके पहले एडीजी ने पुलिस आफिस, नगर कोतवाली और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed