फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   delhi riots : alert in amroha

दिल्ली हिंसा को लेकर प्रशासन सतर्क, सड़क पर उतरे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
delhi riots : alert in amroha
अमरोहा नगर में पैदल मार्च करते डीएम उमेश मिश्र और एसपी डॉ विपिन ताडा। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। दिल्ली हिंसा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सुलगती दिल्ली की आंच अमरोहा तक न पहुंचे इसके लिए अफसर सड़क पर उतरे। बुधवार को डीएम और एसपी ने फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। यहां दुकानदारों से बात की। अधीनस्थों को संवेदनशील इलाकों में पुलिस मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। शहर के माहौल पर नजर रखने को कहा है। दुकानदार से कहा कि रोजमर्रा की तरह बेझिझक दुकान खोलकर व्यापार करें। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर डीएम उमेश मिश्र और एसपी डॉ. विपिन ताडा टीपीनगर चौराहा पहुंचे। यहां पर एसडीएम विवेक यादव और सीओ सदर अजय कुमार, एलआइयू इंस्पेक्टर संजय चौधरी और इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में पैदल मार्च किया। इसके बाद अफसर दानिशमंदान, कोट चौराहा, मुख्य बाजार, सराफा बाजार, गुजरी, बसावनगंज होते हुए कोतवाली पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जगह-जगह रुककर दुकानदारों से बात की। उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसडीएम विवेक यादव, सीओ अजय कुमार और इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने तहसील में गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने शहर में अमन-चैन कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed