फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delhi blast is government's failure: Ajay

दिल्ली धमाका सरकार की असफलता : अजय

Mon, 17 Nov 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi blast is government's failure: Ajay
हसनपुर। दिल्ली कार धमाके में मारे गए लोगों के घर पहुंचकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज ने शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की असफलता है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब आठ बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धमाके में मरने वाले हसनपुर के व्यापारी लोकेश अग्रवाल के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है। इसके बाद वह गांव मंगरौला में अशोक के परिजनों से मिले और उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से फैल है। उनकी खुफिया एजेंसिया क्या कर रही हैं, आरोपी दिल्ली में दस घंटे से कार लेकर घूम रहे थे। उसकी कहीं चेकिंग नहीं हुई। ये सरकार का फेलियर है। ये घटना बहुत ही दुखद है।
विज्ञापन

सरकार तो तत्काल पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देनी चाहिए। पीड़ितों को एक करोड़ का मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी देनी चाहिए। कहा कि दिल्ली सरकार के साथ यूपी और केंद्र सरकार को आर्थिक मदद करनी चाहिए। मरने वालों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सांसद दानिश अली, कांग्रेस नेता सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, समीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed