{"_id":"5fc2a7458ebc3e3b4b41aa90","slug":"deepdan-today-jpnagar-news-mbd370949695","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा दीपदान...तीन जोन और सात सेक्टर में बांटा तिगरीधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा दीपदान...तीन जोन और सात सेक्टर में बांटा तिगरीधाम
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना महामारी के चलते कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम में दीपदान को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर अलर्ट पर हैं। दीपदान रविवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कर सकेंगे। लेकिन, स्नान पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से तिगरी धाम इलाके को तीन जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती कर दी गई है। मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। दीपदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। खुद की सुरक्षा के लिहाज से चेहरे से मास्क लगाएं रखें।
एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह के समक्ष योगदान प्रस्तुत करना है। इसके अलावा स्नान पर रोक है। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि 29 नवंबर को दीपदान लोग कर सकते हैं। इसके लिए दोपहर में चार घंटे की अनुमति है। दोपहर दो से शाम छह बजे तक दीपदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गंगा घाट तिगरी धाम पर दीपदान की रस्म की अदायगी के दौरान कानून और शांति व्यवस्था के लिए तैयारी कर ली गई है। यातायात व्यवस्था सुचारु रहेगी।
इसके अलावा 30 नवंबर को स्नान पर रोक है। जोनल मजिस्ट्रेट संजय बंसल को अमरोहा गंगा घाट तिगरी धाम, एसडीएम इंद्रनंदन सिंह को पार्किंग स्थल पर तिगरी और गजरौला से तिगरी तक पहुंचने का मार्ग, जबकि परियोजना निदेशक (डीआरडीए) मिथिलेश तिवारी को मोहरका पट्टी की ओर से ग्राम तिगरी को आने वाले रास्ते पर तैनाती की गई है। इन लोगों के अलावा तहसीलदार अमरोहा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति शरन श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, सहायक निबंधक और सहायक आयुक्त दीपक थरेजा को गंगाघाट तिगरी, तहसीलदार सदानंद सरोज, डीएसओ राजीव शुक्ल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सिंह को पार्किंग स्थल तिगरी धाम और गजरौला से तिगरी तक पहुँचने का मार्ग पर तैनाती की गई है इन लोगों के अलावा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ब्रजवीर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सत्यवीर सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी और अधिशासी अभियंता डीके जैन को रिजर्व में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।