फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deepdan in tigari today

तिगरी में दीपदान आज, घाट तक वाहनों को लेकर नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
deepdan in tigari today
गजरौला (अमरोहा)। गंगाधाम तिगरी में रविवार को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अपरान्ह दो बजे से शाम तीन बजे तक दीपदान हो सकेगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त कर लिए हैं। गांव से पूर्व ही बंधे पर बनी पार्किंग में छोटे-बड़े वाहनों को रोका जाएगा। दोपहिया वाहन भी घाट तक नहीं जाने दिए जाएंगे। इसके लिए थ्री लेयर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में तिगरी में दीपदान कराने की अनुमति दे दी थी। बताते हैं कि इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं आदेश दिया था। वहीं डीएम उमेश मिश्र ने भी तिगरी का निरीक्षण कर तीन घंटे के लिए दीपदान कराने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुपालन में तिगरी में गंगाघाट के किनारे साफ-सफाई कर वहां गहरे पानी में बैरिकेडिंग लगा दी गई है। शनिवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने तिगरी पहुंच कर व्यवस्थाएं देखीं। बताया कि केवल तीन घंटे के लिए ही गंगाघाट पर जाने की छूट दी गई है। कोई भी श्रद्धालु दुपहिया वाहन लेकर भी गंगाघाट तक नहीं जा सकेगा। छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए तिगरी में प्रवेश से पूर्व मोहरका बंधे पर पार्किंग की व्यवस्था करा दी गई है। इसके अलावा वाहनों को रोकने के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। पहली बैरिकेडिंग शिव मूर्ति तिराहा, दूसरी बाढ़ खंड चौकी और तीसरी दुर्गा मंदिर के आगे लगा दी गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोविड-19 को देखते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और व्यवस्था भंग न होने दें। वहीं दीपदान से एक दिन पूर्व दूरदराज से आए लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन कराया। इसके साथ ही गंगा में स्नान भी किया। इनका कहना था कि कहीं ऐसा न हो कि दीपदान और कार्तिक पूर्णिमा पर सख्ती बरती जाए। इसलिए एक दिन पहले ही स्नान का लाभ उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed