फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Deepawali was celebrated in schools and colleges

स्कूल- कॉलेजों में रही दीपावली की धूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Deepawali was celebrated in schools and colleges
जोया के द आर्यंस कालेज में दिवाली के मौके पर रंगोली सजातीं छात्राएं। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। धनतेरस पर मंगलवार को शहर और देहात के स्कूल और कॉलेजों में दिवाली की धूम रही। छात्र छात्राओं नें रंगोली सजाई। इसके अलावा दीये और मोमबत्तियां जलाकर खुशियां साझा कीं। अब्दुल करीम खां इंटर कॉलेज में गंगा महोत्सव के तहत क्विज प्रतियोगिता हुई। एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कैलाशवती कन्या इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एकेके इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जीत हासिल की। इस दौरान प्रधानाचार्य आदिल अब्बासी, असलम शेर खान, कलीम खान, फारूक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

मटकी कैंडल और रंगोली से मोहा मन
अमरोहा। वेदांता ग्लोबल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा मटकी कैंडल बैठक हुई। गंगा, यमुना, कृष्ण और कावेरी हाऊस के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली से मनमोह लिया। प्रबंधक अरुण त्यागी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन

रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता में भागीदारी
रजबपुर। अक्षरा पब्लिक स्कूल पपसरा में रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता हुई। छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबंधक बबिता चौधरी और प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने बच्चों के हौसले को बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दीये और मोमबत्ती के अलावा झालर-कंदील लगाए
अमरोहा। हिल्टन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दिवाली महोत्सव हुआ। नर्सरी और कक्षा एक के छात्रों ने दीया और मोमबत्ती में रंग भरे। कक्षा द्वितीय और चतुर्थ के छात्रों ने दीये और मोमबत्ती सजाए। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के छात्रों ने झालर और कंदील लगाए। वहीं छात्राओं ने रंगोली सजाई। इस दौरान मोहित शर्मा, अंकित गोयल, अंजू चतुर्वेदी, ममता गर्ग, वैशाली गर्ग, सिमरन शर्मा, कनीज असगर, राजीव शर्मा, नदीम अहमद, इकरा आदि रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed