फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deep dan in tigari tomorrow

श्रद्धालु न हों परेशान, कल तिगरी में होगा दीपदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
deep dan in tigari tomorrow
गजरौला (अमरोहा)। गंगाधाम तिगरी में दीपदान को लेकर संशय के बादल छंट गए हैं। शासन के निर्देश पर डीएम उमेश मिश्र ने रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तीन घंटे के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दीपदान करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही तिगरी में गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंंग और घाट पर सफाई, रोशनी, लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा एक बार में दो से अधिक लोग एकत्र न हो यह सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्र, एसपी डा.विपिन ताडा के संग गंगाधाम तिगरी में निरीक्षण को पहुंचे। घाट के किनारे गंदगी देख उन्होंने ईओ बिजेंद्र सिंह पाल को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंंग और घाटों पर रोशनी की व्यवस्था करने को भी कहा। लाउडस्पीकर लगवाने को भी कहा। बताया कि रविवार को श्रद्धालु तिगरी में दीपदान कर सकते हैं। एक बार में दो से अधिक लोग एकत्र नहीं होने चाहिए। हालांकि यह भी कहा कि सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान पर रोक रहेगी। उन्होंने काफी दूर तक पैदल घूमकर निरीक्षण भी किया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को घाट पर भीड़ एकत्र न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम विवेक यादव, एडीओ पंचायत मदनपाल सिंह, पंडित गंगा सरन शर्मा, जाफर अली आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed