फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of corona infected farmer, 117 new cases found

कोरोना संक्रमित किसान की मौत, 117 नए केस और मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Death of corona infected farmer, 117 new cases found
जिले में कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। शनिवार रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 90 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 24 लोग एंटीजन और 3 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में छह स्वास्थ्य कर्मी, एक बच्चा, 39 महिलाएं शामिल हैं। जबकि अस्पताल में भर्ती एक किसान की मौत हो गई है। 117 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 1649 हो गई है। जबकि मरने वालों की तीन पहुंच गई है। अच्छी खबर यह है कि रविवार को 151 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 20 से 22 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट शनिवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 37, जोया 33, हसनपुर 3, धनौरा 23, गजरौला में 16, रहरा क्षेत्र में 2 और तीन गैर जनपद में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में छह स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी, पिता-पुत्र, एक बच्चा, एक किशोर, 39 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 36 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1649हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 461 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 217 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 342लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। शनिवार को 151 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अब 868 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं मुरादाबाद के टीएमयू में दो मरीज भर्ती थे। जिसमें गजरौला क्षेत्र एक गांव निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्हें 9 जनवरी को भर्ती कराया गया था। इस लहर में मरने वाले की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed