{"_id":"62fb40ff3297aa399222b198","slug":"death-of-an-old-woman-who-fell-from-roof-due-to-strong-wind-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: तेज हवा के झोंके से छत से गिरी बुजुर्ग महिला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: तेज हवा के झोंके से छत से गिरी बुजुर्ग महिला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Tue, 16 Aug 2022 12:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:32 PM IST
सार
तेज हवा का झोंका आने की वजह से वृद्धा अपना संतुलन खो बैठी और इसी बीच छत पर बाउंड्री नहीं होने की वजह से वह नीचे आ गिरी। करीब 15 फीट ऊंचाई से गिरने की वजह महिला का सिर फट गया।
विज्ञापन
राजवती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा के ढबारसी क्षेत्र के गांव में घर की छत पर सुख रहे कपड़े उतारने गई वृद्ध महिला तेज हवा के झोंके की वजह से नीचे गिर गई। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर में किसान रामपाल सिंह का परिवार रहता है। सोमवार को घर की छत पर कपड़े सूख रहे थे। शाम करीब 4:00 बजे तेज हवा शुरू हो गई। कपड़े हवा में उड़ ना जाएं। इसलिए किसान की 60 वर्षीय वृद्ध पत्नी राजवती घर की छत पर सूखे कपड़े उतारने गई थी।
विज्ञापन
तेज हवा का झोंका आने की वजह से वृद्धा अपना संतुलन खो बैठी और इसी बीच छत पर बाउंड्री नहीं होने की वजह से वह नीचे आ गिरी। करीब 15 फीट ऊंचाई से गिरने की वजह महिला का सिर फट गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
चीख पुकार मचते ही मौके पर परिजन एवं मोहल्ले के लोग जमा हो गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस तरह की किसी भी घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।