फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death

नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
death
ढबारसी(अमरेाहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। हत्या की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर परिजन चिता छोड़कर भाग निकले। बाद में पुलिस जलती चिता की वीडियो बनाकर वापस लौट आई और गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। घर में मौजूद महिलाओं के बयान दर्ज किए। परिजन किशोरी की मौत काला पीलिया से होने की बात कह रहे हैं। गांव में ऑनरकिलिंग की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी देने वाले का नंबर बंद आ रहा है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

ऑनरकिलिंग की यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां का मूल निवासी किसान अपने पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रहता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 10 की छात्रा थी। उसका गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह महीने पहले परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। जिसके बाद किसान ने उसे चाचा और दादा के पास अपने पैतृक गांव में भेज दिया था। तभी से किशोरी अपने चाचा और दादा के साथ रहती थी। चर्चा है कि गुरुवार की शाम तीन बजे किसान अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव पहुंचा और नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के निकट जंगल में ले जाकर जला दिया। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान किशोरी की चिता जल रही थी। पुलिस की गाड़ी आती देखकर लोग चिता छोड़कर भाग निकले। बाद में पुलिस जलती चिता की वीडियो बनाकर वापस लौट आई।
विज्ञापन

आदमपुर इंस्पेक्टर पंकज वर्मा फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। घर में मौजूद महिलाओं और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि 112 डायल पर किशोरी की हत्या की सूचना मिली थी। लेकिन गांव में पुलिस के पहुचने से सूचना देने वाले व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर लिया। घर में मौजूद महिलाओं ने लड़की की मौत का कारण काला पीलिया बताया है। अगर कोई व्यक्ति हत्या करने से संबंधित तहरीर देता है, तो जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed