फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death

घर के मलबे में दबकर महिला की मौत, जेठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
death
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में ट्रैक्टर की टक्कर घर की दीवार में हो जाने से हादसा हो गया। घर के आगे के कुछ हिस्से का मलबा ट्रैक्टर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई, जबक्रि महिला के रिश्ते का जेठ घायल हो गया। परिजन ने अभी कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर ढोला निवासी वीरवती(25) पत्नी बलवीर अपने जेठ रणवीर सिंह के साथ शुक्रवार की सुबह मायके के गांव सीकरी भूड़ जनपद संभल ट्रैक्टर ट्राली से गई थी। वहां से ट्राली में बाजरे के पूले रखकर लौट रहे थे। शाम सात बजे जैसे ही अपने घर पहुंचे तो अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की टक्कर घर के दरवाजे के पास दीवार से गई। जिसकी वजह से दीवार का कुछ हिस्सा टूटकर ट्रैक्टर पर जा गिरा। जिसमें दोनों दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को आदमपुर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने वीरवती को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वीरवती की चार वर्ष पहले ही शादी हुई थी। अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed