फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
death
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा निवासी एक युवती की मंगलवार की अपराह्न संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति पर कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया है। युवती की बीती 24 अप्रैल को ही शादी हुई थी। मौत के बाद पति अपने चचेरे भाई के साथ फरार हो गया। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सरकड़ा निवासी सोनिका पुत्री स्व. ऋषिपाल सिंह उम्र 19 साल की शादी साढ़े तीन माह पहले जनपद बिजनौर के गांव बसेड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया जाता है कि रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए सोनिका अपने पति के साथ मायके आई थी। पति उसी दिन शाम को वापस चला गया था। परिजनों का आरोप है कि सोनिका का पति मंगलवार की अपराह्न अपने चचेरे भाई के साथ गांव आया। उस समय सोनिका की मां जन्माष्टमी की वजह से गांव के मंदिर पर गई हुई थी। पति ने सोनिका को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही सोनिका को उल्टी होने लगी। इस दौरान उसका पति अपने चचेरे भाई के साथ मौके से फरार हो गया। तबियत बिगड़ने पर सोनिका को धनौरा के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजन पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

साढ़े तीन माह ही हुए थे शादी को
बछरायूं। बहुत ही अरमान के साथ सोनिका के परिजनों ने उसकी शादी की थी लेकिन उनको क्या मालूम था कि जिस युवक के हाथ में सोनिका का हाथ थमाया जा रहा है। वह ही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। विवाह में लगाई गई मेेंहदी सोनिका के हाथ से अभी पूरी तरह नहीं मिट पाई थी। सोनिका मात्र साढ़े तीन माह ही सुहागिन रह पाई। सोनिका के पिता ऋषिपाल का पहले ही निधन हो चुका था। मां ने अपनी सामर्थ्य से अधिक शादी में दान दहेज दिया था। लेकिन दहेज के भूखे पति व उसके परिजन उसको लगातार परेेेशान कर रहे थे। उसकी मां का कहना था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकड़ा गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बछरायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed