{"_id":"6240b86d0009ed3d2c410f1e","slug":"deadbody-of-mother-and-daughter-reached-home-jpnagar-news-mbd422825713","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। हाईवे पर गढ़ क्षेत्र में रजबपुर निवासी मां-बेटी की सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार की शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे। शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस दौरान हर आंखें नम हो गईं।
रजबपुर थानाक्षेत्र के जगुवा खुर्द गांव में शैलेंद्र सिंह का परिवार रहता है। रविवार की सुबह उनकी पत्नी रीता, बेटी मिंटू समेत परिवार के दो अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कार से दिल्ली जा रहे थे।
हापुड़ जिले में गढ़ क्षेत्र हाईवे पर मंडी के सामने इनकी कार को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय मिंटू की मौके पर मौत हो गई। जबकि, बेटी की लाश देखकर घायल मां रीता ने भी दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत की खबर से कोहराम मच गया। परिवार में माहौल मातम सा हो गया। बदहवास परिजन फौरन ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मृतका मिंटू एमए की छात्रा थी। शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन दोनों शवों को लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। गमगीन माहौल में मां-बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।