फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody of a female leopard found in farm land in Amroha Forest dept claims fight between two

अमरोहा: बाजरे के खेत में मिला मादा तेंदुए का शव, वन अधिकारी बोले दो तेंदुओं की लड़ाई में हुई मौत

Thu, 02 Sep 2021 03:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 02 Sep 2021 03:00 PM IST
सार

वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दो तेंदुओं के बीच लड़ाई में मादा तेंदुए की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जा रहा है।
 

विज्ञापन
deadbody of a female leopard found in farm land in Amroha Forest dept claims fight between two
खेत में मिला तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में गुरुवार को बाजरे के खेत में मादा तेंदुए का शव मिलने के वन विभाग में हड़कंप मच गया। उसके गले पर घाव मिले हैं, जबकि एक अन्य तेंदुए को जंगल में घूमते हुए देखा गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीमों ने जांच पड़ताल की। वहीं, स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दो तेंदुओं के बीच लड़ाई में मादा तेंदुए की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सुनपुरा गांव का है। पिछले कई दिनों से तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई थी। लगातार आस-पास के जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा था। दो दिन पहले भी खेलते समय बच्चों ने तेंदुए को देखा था, लेकिन इससे पहले ग्रामीण इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचते, वह भाग चुका था। लेकिन गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गांव में रहने वाले आदेश शर्मा के बाजरे के खेत में मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। तेंदुए के गले पर घाव थे। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुधवार की रात में किसी समय दो तेंदुओं के बीच लड़ाई हुई थी, जिसमें मादा तेंदुए की मौत हुई है। 


मृतक तेंदुए के चेहरे पर मिले घाव दूसरे तेंदुए के हमले के निशान प्रतीत हो रहे हैं। ग्रामीणों ने दूसरे तेंदुए को भी जंगल में घूमते देखा है। डीएफओ के मुताबिक मृतक तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed