{"_id":"60e760668ebc3ec1ff0900ab","slug":"dead-body-of-husband-accused-of-dowry-murder-found-hanging-on-the-noose-hasanpur-news-mbd3950331130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला दहेज हत्या के आरोपी पति का शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला दहेज हत्या के आरोपी पति का शव, हंगामा
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में दहेज हत्या के आरोपी पति का शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन पूर्व युवक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके वालों की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था। नाराज ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुदेना चक निवासी प्रकाश सिंह ने दो वर्ष पहले अपनी बेटी रीना की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी प्रदीप के साथ की थी। मंगलवार शाम को रीना का शव ससुराल में खेत पर मिला था। पुलिस ने मृतका के पिता प्रकाश की तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। आरोपी फरार हैं।
बुधवार रात को पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गांव गई थी। गुरुवार सुबह को प्रदीप(24) का शव गांव के ही टीकाराम के खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक के रिश्तेदार एवं ग्रामीण एकत्र होकर हसनपुर पहुंचे। यहां सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए प्रदीप के ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
पत्नी की दहेज हत्या के आरोपी पति का भी शव फंदे पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टतया यह आत्महत्या ही है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -संजय तोमर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर।
गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या
हसनपुर। दहेज हत्या के आरोपी प्रदीप का शव गुरुवार सुबह को फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी प्रदीप की पत्नी रीना(22) का शव मंगलवार शाम को खेत पर मिला था। मायके वालों की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुरुवार सुबह को दहेज हत्या के आरोपी पति का शव पेड़ से फंदे पर लटा मिला तो गुरुवार को ही उसकी पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रीना की गला दबाकर हत्या की गई थी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद