फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Daksh won the javelin throw competition.

Amroha News: जैवलिन थ्रो में दक्ष ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Daksh won the javelin throw competition.
अमरोहा। फिट युवा फॉर विकसित भारत मिशन के तहत बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें अमरोहा लोकसभा की चारों विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की शुरुआत सांसद कंवर सिंह तंवर ने दीप जलाकर व गुब्बारे उड़ा कर की।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा के तहत प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, जूडो, भारोत्तोलन और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं सहित आठ विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जिसमें अमरोहा, नौगावां सादात, हसनपुर, धनौरा और गढ़ विधानसभा के लगभग 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्पर्धा की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में दक्ष पहले, रूद्र दूसरे व देवांश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में धनौरा की संजली पहले, अमरोहा की हंसिका दूसरे व नौगांवा सादात की पारूल तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में नौगांवा सादात की पारूल पहले, धनौरा की संजली दूसरे व अमरोहा की हंसिका तीसरे स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल के जूनियर बालिका वर्ग में धनौरा विजयी रहा। जबकि सीनियर वर्ग में गढ़ ने बाजी मारी। इसके अलावा वॉलीबॉल के बालक वर्ग में धनौरा पहले स्थान पर रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में भी धनौरा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर फुटबॉल बालक वर्ग का फाइनल गढ़ विधानसभा और अमरोहा विधान सभा के बीच हुआ जिसमें अमरोहा ने गढ़ विधानसभा को 01-00 से हराकर कर फाइनल मैच जीत लिया। बृहस्पतिवार यानी आज दूसरे दिन भी खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी व जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने सांसद कंवर सिंह तंवर का बैज लगाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है तथा स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण में सहायता मिलती है। उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार चौहान, चन्द्र मणि शर्मा, देवेन्द्र सिंह, मनीष कुमार त्यागी, साक्षी तोमर, आंचल मुनेन्द्र सिंह यादव, पुरुजीत सिंह आदि शामिल रहे। आयोजन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र त्यागी, गजरौला ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, अमरोहा ब्लाक प्रमुख गुरेन्द्र सिंह, एथलेटिक्स एसोशिएशन के अध्यक्ष पी सी त्यागी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed