फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cyber ??thug blew 65 thousand rupees from shopkeeper's account

साइबर ठग ने दुकानदार के खाते से 65 हजार रुपये उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug blew 65 thousand rupees from shopkeeper's account
साइबर ठग ने खुद को रिश्तेदार बताकर दुकानदार के फोन में एनीडेक्स एप्लीकेशन इंस्टॉल करा ली और खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर 65 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के खरखौदा आजम में मोहम्मद हनीफ का परिवार रहता है। उनका बेटा वसीम अहमद फत्तेहपुर अब्बू गांव के अड्डे पर सैफी टेलीकॉम के नाम से दुकान चलाता है। उसका आरोप है कि पांच जनवरी को उसके मोबाइल पर एक काल आई थी। काल करने वाले ने खुद को रिश्तेदार बताया था और उनके खाते में रुपये डालने की बात कही थी। इसके लिए साइबर ठग ने वसीम के मोबाइल पर लिंक भेजा, जिसके माध्यम से वसीम अहमद के मोबाइल पर एनीडेस्क एप इंस्टॉल करा लिया। इसके बाद ठग ने वसीम को बैंक खाता हैक कर 65 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकालने का संदेश मोबाइल पर मिला तो वसीम को ठगी का अहसास हुआ। उसने तुरंत मोबाइल कॉल कट कर इंटरनेट डाटा बंद कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed