फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cyber crime

साइबर ठगों ने रोडवेज कर्मी के खाते से 34,500 उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
अमरोहा। रोडवेज में पार्सल भेजने के नाम पर साइबर ठग ने रोडवेज कर्मी के खाते से 34,500 रुपये उड़ा दिए। इस रकम को निकालने के लिए ठग ने पांच ट्रांजेक्शन किए हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार कॉलोनी निवासी जयप्रकाश गोस्वामी मेरठ में सोहराब गेट डिपो में परिचालक के पद पर तैनात हैं। वह मेरठ से मुरादाबाद के लिए बस चलाते हैं। आरोप के मुताबिक मंगलवार को मेरठ से बरेली बस ले जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कोई पार्सल बरेली भेजने की बात कही। साथ ही उसने पार्सल का निर्धारित किराया फोन पे के माध्यम से खाते में भेजने की बात कही। जयप्रकाश ने खाते में पैसा डालने की स्वीकृति दे दी। इसके थोड़ी देर बाद उनके खाते में लगातार पांच ट्रांजेक्शन हुए और उनके खाते से 34,500 रुपये गायब हो गए। तभी से रोडवेज कर्मी परेशान हैं। गुरुवार को वह पुलिस ऑफिस पहुंचे। यहां ऑनलाइन ठगों की शिकायत एसपी डॉ. विपिन ताडा से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed